Full Version →

उत्तराखंड की बाल मिठाई

कुछ मीठा हो जाए वेज

मिठाई का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है, तो आज बनाइए उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई, जानें क्या है इसका तरीका.

Servings
4 - 6
★ 4.2
Rating
208 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    चाशनी के लिए
  2. 2
    धीमी आंच में एक कड़ाही में चीनी, टेट्रिक एसिड और पानी डालकर उबालें.
  3. 3
    जब चीनी घुल जाए तो इसमें दूध डाल दें. जैसे ही दूध डालेंगे तो फेन उठेगा. खराब फेन को चम्मच से निकाल दें.
  4. 4
    चाशनी को तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए और इसे चम्मच से गिराने पर धागे जैसा न बने.
  5. 5
    अब कड़ाही से आधी चाशनी निकाल कर दूसरे बर्तन में रख लें.
  6. 6
    चॉकलेट बर्फी बनाने के लिए
  7. 7
    चाशनी वाली कड़ाही में मावा और चीनी पाउडर डालें और धीमी आंच पर चॉकलेटी रंग (डार्क ब्राउन) होने तक भूनें.
  8. 8
    जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो एक गहरे तले की थाली पर चिकनाई लगाकर मिश्रण को इसमें फैला दें.
  9. 9
    ठंडा होने के बाद इसे चौकोर या मनचाहे बर्फी के आकार में काट लें.
  10. 10
    ऐसे बनाएं बाल दाना
  11. 11
    धीमी आंच में एक पैन में बची हुई चाशनी गर्म करने के लिए रखें और इसमें खसखस डालें.
  12. 12
    जब ये चाशनी में अच्छी तरह लपट जाएं तो इन्हें प्लेट पर निकाल लें.
  13. 13
    अब बर्फी को बाल दाने में रोल कर लें.
  14. 14
    लीजिए तैयार है उत्तराखंड के अलमोड़ा की फेमस बाल मिठाई.
#mithai #bal mithai #state food #indian recipes #indian kitchen #how to make bal mithai recipe in hindi pakwangali #traditional desert #sweet dish #uttarakhand sweet dish
View Full Version