उत्तराखंड की बाल मिठाई
मिठाई का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है, तो आज बनाइए उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई, जानें क्या है इसका तरीका.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 500 ग्राम पिसी हुई चीनी
- 500 ग्राम चीनी, डेढ़ किलो खोया/मावा
- 10 ग्राम टेट्रिक एसिड, आधा कप दूध
- 50 ग्राम खसखस (पोस्ता के दाने), आधा चम्मच घी
- चिकनाई के लिए
- 1 लीटर पानी
विधि
- धीमी आंच में एक कड़ाही में चीनी, टेट्रिक एसिड और पानी डालकर उबालें.
- जब चीनी घुल जाए तो इसमें दूध डाल दें. जैसे ही दूध डालेंगे तो फेन उठेगा. खराब फेन को चम्मच से निकाल दें.
- चाशनी को तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए और इसे चम्मच से गिराने पर धागे जैसा न बने.
- अब कड़ाही से आधी चाशनी निकाल कर दूसरे बर्तन में रख लें.
चॉकलेट बर्फी बनाने के लिए
- चाशनी वाली कड़ाही में मावा और चीनी पाउडर डालें और धीमी आंच पर चॉकलेटी रंग (डार्क ब्राउन) होने तक भूनें.
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो एक गहरे तले की थाली पर चिकनाई लगाकर मिश्रण को इसमें फैला दें.
- ठंडा होने के बाद इसे चौकोर या मनचाहे बर्फी के आकार में काट लें.
ऐसे बनाएं बाल दाना
- धीमी आंच में एक पैन में बची हुई चाशनी गर्म करने के लिए रखें और इसमें खसखस डालें.
- जब ये चाशनी में अच्छी तरह लपट जाएं तो इन्हें प्लेट पर निकाल लें.
- अब बर्फी को बाल दाने में रोल कर लें.
- लीजिए तैयार है उत्तराखंड के अलमोड़ा की फेमस बाल मिठाई.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
उत्तराखंड की बाल मिठाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम पिसी हुई चीनी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
उत्तराखंड की बाल मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम पिसी हुई चीनी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
उत्तराखंड की बाल मिठाई बनाने में लगभग 1 से 1.5 घंटे तैयारी का समय और 1 से 1.5 घंटे पकाने का समय लग सकता है।
यह उत्तराखंड की बाल मिठाई रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
उत्तराखंड की बाल मिठाई बनाने के लिए 500 ग्राम पिसी हुई चीनी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, उत्तराखंड की बाल मिठाई को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
उत्तराखंड की बाल मिठाई का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
उत्तराखंड की बाल मिठाई एक लोकप्रिय इंडियन,डिजर्ट वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT