आपने बेसन का हलवा तो कई बार खाया होगा, लेकिन कुछ लोग इसे बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ सूजी मिक्स करके इसे बनाते हैं. ऐसे में हम बता रहे हैं एक नए तरीके से बेसन के हलवे की रेसिपी.
Servings
1 - 2
★ 4.1
Rating
21 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप बेसन
1/2 कप चीनी
1/4 कप काजू (कटे हुए)
1/4 कप किशमिश
1/4 कप बादाम (कटे हुए)
1/4 कप अखरोट (कटे हुए)
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
1 टीस्पून नारियल पाउडर, देसी घी जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें.
2
इसमें बेसन के हल्के सुनहरे होने तक भून लें.
3
बेसन का रंग हल्का ब्राउन होने पर इसमें पानी डालकर चलाते हुए पकाएं.
4
जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर चीनी के घुलने तक पकाएं.
5
फिर ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें और 2 मिनट तक पकाएं.
6
तय समय बाद गैस बंद कर दें. हलवे को प्लेट में निकाल लें.
7
तैयार है बेसन का हलवा. कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और नारियल पाउडर डालकर सर्व करें.
#besan ka halwa#easy besan ka halwa#tasty besan ka halwa#home made besan ka halwa#besan ka halwa bnae vidhi#besan ka halwa in hindi#besan ka halwa in hindi#how to make besan ka halwa in hindi