मीठे में आपने बेसन के लड्डू और बर्फी तो खाए होंगे लेकिन स्वाद के मामले में इसके हलवे का भी जवाब नहीं. यह आसानी से मिनटों में तैयार हो जाता है. यहां सीखें बेसन का हलवा बनाना...
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
691 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 कप बेसन, एक कप दूध, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
8 पिस्ता, कटे
8 बादाम, कटे
स्वादानुसार चीनी
2 बड़े चम्मच घी या तेल, एक कप पानी
🍳 विधि
1
सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
2
जब घी गर्म हो जाए तो इसमें बेसन डालकर चलाते हुए मध्यम आंच पर भूनें.
3
बेसन को हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
4
इसके बाद बेसन में चीनी डालकर चलाएं.
5
जब चीनी पूरी तरह घुलकर बेसन में मिक्स हो जाए तो कड़ाही में दूध और पानी डालकर बेसन को लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गुलठे न पड़ें.
6
अब बेसन का पानी और दूध सोखने तक इसे पकाएं, इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
7
जब बेसन की कन्सिसटेंसी हलवे की तरह हो जाए तो गैस बंद कर दें.
8
फिर हलवे में इलायची पाउडर, पिस्ता और बादाम डालकर मिलाएं.
9
लीजिए तैयार है बेसन का हलवा. इसे पिस्ता, बादाम से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#besan ka halwa#halwa recipe#dessert#sweet dish#easy recipe recipe in hindi#how to make besan ka halwa