बेसन का हलवा

बेसन का हलवा

मीठे में आपने बेसन के लड्डू और बर्फी तो खाए होंगे लेकिन स्वाद के मामले में इसके हलवे का भी जवाब नहीं. यह आसानी से मिनटों में तैयार हो जाता है. यहां सीखें बेसन का हलवा बनाना...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप बेसन, एक कप दूध, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 8 पिस्ता, कटे
  • 8 बादाम, कटे
  • स्वादानुसार चीनी
  • 2 बड़े चम्मच घी या तेल, एक कप पानी

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- जब घी गर्म हो जाए तो इसमें बेसन डालकर चलाते हुए मध्यम आंच पर भूनें.
- बेसन को हल्का ब्राउन होने तक भूनें.
- इसके बाद बेसन में चीनी डालकर चलाएं.
- जब चीनी पूरी तरह घुलकर बेसन में मिक्स हो जाए तो कड़ाही में दूध और पानी डालकर बेसन को लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गुलठे न पड़ें.
- अब बेसन का पानी और दूध सोखने तक इसे पकाएं, इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब बेसन की कन्सिसटेंसी हलवे की तरह हो जाए तो गैस बंद कर दें.
- फिर हलवे में इलायची पाउडर, पिस्ता और बादाम डालकर मिलाएं.
- लीजिए तैयार है बेसन का हलवा. इसे पिस्ता, बादाम से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (691 ratings)
4.3 avg from 691 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बेसन का हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन, एक कप दूध, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes