मीठी बूंदी तो आपने कई बार घर पर बनाई और खाई होगी, पर क्या कभी बनाई है इसकी खीर? नहीं, तो जानें बूंदी की खीर बनाने की रेसिपी.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
ढाई कप दूध, एक छोटी कटोरी मीठी बूंदी, दो बड़ा चम्मच चीनी, दो बड़ा चम्मच काजू पाउडर, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, चुटकीभर केसर (भिगोया हुआ)
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में दूध उबालने के लिए रख दें.
2
दो उबाल आने के बाद चीनी और काजू पाउडर मिलाकर तीन से चार मिनट तक पकाएं.
3
तय समय के बाद इलायची पाउडर, केसर और मीठी बूंदी डालकर कड़छी से चलाते हुए तीन मिनट तक और पकाएं और आंच बंद कर दें.
4
तैयार है बूंदी की खीर . बारीक कटे पिस्ता और बादाम से गार्निश कर सर्व करें.
5
नोट:
6
दूध में अगर कस्टर्ड पाउडर भी मिला देंगे तो खीर ज्यादा गाढ़ी और स्वादिष्ट बनेगी.
#boondi#sweet dish#kheer#desert#indian kitchen#indian recipe#how to make boondi ki kheer recipe in hindi#boondi ki kheer sweet dish#custard powder#pethe ki kheer#litchi dry fruits kheer#rabdi kheer#kesariya shahi kheer#mango kheer#hare matar