बनाना सीखिए बूंदी खीर

बनाना सीखिए बूंदी खीर

मीठी बूंदी तो आपने कई बार घर पर बनाई और खाई होगी, पर क्या कभी बनाई है इसकी खीर? नहीं, तो जानें बूंदी की खीर बनाने की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • ढाई कप दूध, एक छोटी कटोरी मीठी बूंदी, दो बड़ा चम्मच चीनी, दो बड़ा चम्मच काजू पाउडर, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, चुटकीभर केसर (भिगोया हुआ)

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में दूध उबालने के लिए रख दें.
- दो उबाल आने के बाद चीनी और काजू पाउडर मिलाकर तीन से चार मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद इलायची पाउडर, केसर और मीठी बूंदी डालकर कड़छी से चलाते हुए तीन मिनट तक और पकाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है बूंदी की खीर . बारीक कटे पिस्ता और बादाम से गार्निश कर सर्व करें.

नोट:
- दूध में अगर कस्टर्ड पाउडर भी मिला देंगे तो खीर ज्यादा गाढ़ी और स्वादिष्ट बनेगी.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बनाना सीखिए बूंदी खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे ढाई कप दूध, एक छोटी कटोरी मीठी बूंदी, दो बड़ा चम्मच चीनी, दो बड़ा चम्मच काजू पाउडर, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, चुटकीभर केसर (भिगोया हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes