Full Version →

ब्रेड गुलाब जामुन

कुछ मीठा हो जाए वेज

कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है और वो भी रेगुलर टेस्‍ट से हट के तो फटाफट बनने वाले ब्रेड गुलाबजामुन का आइडिया कैसा रहेगा. बची हुई ब्रेड से बनाएं ब्रेड गुलाबजामुन कभी भी बिना किसी झंझट.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
1861 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    ब्रेड को एक प्लेट में फैलाकर दूध में भिगो दें.
  2. 2
    अब पिसी हुई चीनी में खोया, चिरौंजी और पिसी इलायची मिला दें.
  3. 3
    पांच मिनट बाद ब्रेड को निचोड़ कर प्‍लेट में रखें और इसमें मैदा और सूजी मिलाकर मिश्रण बनाएं. मिश्रण ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए.
  4. 4
    अब इस मिश्रण की छोटे-छोटे गुलाबजामुन बनाएं.
  5. 5
    हर गुलाबजामुन के बीच में खोये वाला मिक्‍सचर भर कर बंद कर दें.
  6. 6
    अब एक तार की चाशनी बनाकर अलग रख लें.
  7. 7
    कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार गुलाबजामुनों को मध्यम आंच पर सुनहरे भूरे होने तक तलें.
  8. 8
    साथ ही इन्‍हें गर्म ही चाशनी में डालते जाएं.
  9. 9
    3 घंटे चाशनी में गुलाबजामुन भीगने दें.
  10. 10
    पिस्ते की कतरन छिड़क कर गर्मागर्म ब्रेड के गुलाब जामुन सर्व करें. 
#Gulab jamun #Sweet dish #Bread
View Full Version