ब्रेड गुलाब जामुन

ब्रेड गुलाब जामुन

कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है और वो भी रेगुलर टेस्‍ट से हट के तो फटाफट बनने वाले ब्रेड गुलाबजामुन का आइडिया कैसा रहेगा. बची हुई ब्रेड से बनाएं ब्रेड गुलाबजामुन कभी भी बिना किसी झंझट.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 6-8 ब्रेड स्लाइस
  • 1 चम्‍मच मैदा
  • 1 चम्‍मच बारीक सूजी
  • 3 चम्‍मच दूध
  • 1/2 चम्‍मच इलायची पाउडर
  • 1/2 चम्‍मच पिसी चीनी
  • 1 चम्‍मच हल्का भुना हुआ खोया
  • 1 चम्‍मच चिरौंजी
  • 1 चम्‍मच बारीक कटा पिस्ता
  • 1 कप रिफाइंड तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- ब्रेड को एक प्लेट में फैलाकर दूध में भिगो दें.
- अब पिसी हुई चीनी में खोया, चिरौंजी और पिसी इलायची मिला दें.
- पांच मिनट बाद ब्रेड को निचोड़ कर प्‍लेट में रखें और इसमें मैदा और सूजी मिलाकर मिश्रण बनाएं. मिश्रण ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए.
- अब इस मिश्रण की छोटे-छोटे गुलाबजामुन बनाएं.
- हर गुलाबजामुन के बीच में खोये वाला मिक्‍सचर भर कर बंद कर दें.
- अब एक तार की चाशनी बनाकर अलग रख लें.
- कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार गुलाबजामुनों को मध्यम आंच पर सुनहरे भूरे होने तक तलें.
- साथ ही इन्‍हें गर्म ही चाशनी में डालते जाएं.
- 2-3 घंटे चाशनी में गुलाबजामुन भीगने दें.
- पिस्ते की कतरन छिड़क कर गर्मागर्म ब्रेड के गुलाब जामुन सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (1861 ratings)
4.3 avg from 1861 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ब्रेड गुलाब जामुन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 6-8 ब्रेड स्लाइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes