Full Version →

ऐसे बनाइए ब्रेड-मूंगफली का हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

अक्सर नाश्ते में आप ब्रेड खाना पसंद करते हैं क्योंकि ब्रेड से डिशेस बनाना काफी आसान होता है, लेकिन क्या आपने कभी ब्रेड से बना हलवा खाया है? ब्रेड से कई तरह के हलवे बनाए जा सकते हैं. ऐसे में हम बता रहे हैं ब्रेड और मूंगफली का हलवा जिसे ड्राई फ्रूट्स और खसखस डालकर तैयार किया गया है.

Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
7 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    हलवा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और बादाम, पिस्ता, अखरोट के भी टुकड़े कर लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर एक पैन में दूध डालकर गर्म कर लें.
  3. 3
    दूसरी तरफ पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  4. 4
    घी के गर्म होते ही ब्रेड के टुकड़े, खसखस और मूंगफली का पाउडर डालकर हल्का भून लें.
  5. 5
    ब्रेड, खसखस और मूंगफली के पाउडर को गर्म हो रहे दूध में डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पका लें.
  6. 6
    इसमें चीनी और थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और कुछ देर और पकाएं.
  7. 7
    जब हलवा गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें और हलवे को उतारकर प्लेट में डाल दें.
  8. 8
    तैयार हलवे पर बचे हुए ड्राई फ्रूट्स और नारियल का बुरादा डालकर सर्व करें.
#bread halwa #bread halwa recipe #indian groundnut halwa recipe #halwa recipe #bread halwa in hindi #peanut halwa #bread halwa recipe in hindi #how to make bread halwa in hindi #bread #halwa #groundnut halwa #bread recipe #peanut halwa recipe #bread ka hal
View Full Version