Full Version →

इस तरह बनाएं बिना मावा के गाजर का स्वादिष्ट हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी

सर्दियों में गाजर का हलवा नहीं खाया तो क्या खाया? वैसे तो आपने गाजर के हलवे में मावा डालकर कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी बिना मावे का गाजर का हलवा खाया है? जी हां, आज हम लाए हैं बिना मावा के गाजर का स्वादिष्ट हलवा.

Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
23 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले गाजर को कद्दूकस कर लें.
  2. 2
    अब प्रेशर कुकर में गाजर और 1 गिलास पानी डालकर एक सीटी आने तक पका लें.
  3. 3
    सीटी आने के बाद गाजर को ठंडा करके इसका सारा पानी निकाल दें.
  4. 4
    मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गर्म करने के लिए रखें.
  5. 5
    गर्म घी में गाजर डालकर भूनें.
  6. 6
    इसके बाद दूध डालें और चलाते हुए दूध के सूखने तक पकाएं.
  7. 7
    जब गाजर सारा दूध सोख ले तब चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  8. 8
    अब इलायची पाउडर और थोड़े ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें.
  9. 9
    तैयार स्वादिष्ट हलवे पर ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.
#carrot halwa recipe #gajar ka halwa #gajar ka halwa recipe #gajar ka halwa recipe in hindi #gajar halwa #halwa #gajar ka halwa without mawa #how to make perfect gajar ka halwa #gajar halwa without mawa
View Full Version