गाजर और सूजी से बनाई गई फिरनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
Servings
2 - 4
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
चार गाजर (कद्दूकस किए हुए), तीन चौथाई कप सूजी, एक लीटर दूध, आधा कप चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, बादाम की 10-15 गिरी, टुकड़ों में कटी हुई, कटे हुए 8-10 पिस्ता, केसर के 4-5 धागे, तीन बड़ा चम्मच घी
🍳 विधि
1
एक बर्तन में घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें.
2
घी गरम होने के बाद इसमे गाजर डाल दें और 5-7 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
3
तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
4
अब दूसरी तरफ एक कड़ाही में मीडियम आंच पर दूध गरम करें.
5
दूध के गरम होने के बाद इसमें चीनी डालकर 4 से 5 मिनट तक उबालें.
6
इसके बाद इसमें गाजर डालें और अच्छे से मिलाते हुए 8-10 मिनट तक पकाएं.
7
फिर इसमें सूजी, इलायची और केसर डालकर 15 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
8
जब यह अच्छे से पक जाए तो आंच बंद कर दें.
9
इसके बाद दूसरी कड़ाही में बची हुई घी मीडियम आंच पर गरम करें.
10
इसमें बादाम डालकर 5-10 सेकेंड्स तक भूनकर आंच बंद कर दें.
11
इसके बाद इसमें पिस्ता डालकर एक बार चलाएं और फिरनी में डाल दें.
12
तैयार है गाजर सूजी की फिरनी.
#carrot semolina phirni indian recipe in hindi#phirni recipe#how to make phirni with suji#phirni recipe with rice flour#phirni recipe in bengali#phirni recipe in hindi#how to make kashmiri phirni#recipe for phirni#mango phirni recipe#vegan phirni