बादाम फिरनी तो ठीक है, क्या कभी लिया है गाजर-सूजी फिरनी का स्वाद

बादाम फिरनी तो ठीक है, क्या कभी लिया है गाजर-सूजी फिरनी का स्वाद

गाजर और सूजी से बनाई गई फिरनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • चार गाजर (कद्दूकस किए हुए), तीन चौथाई कप सूजी, एक लीटर दूध, आधा कप चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, बादाम की 10-15 गिरी, टुकड़ों में कटी हुई, कटे हुए 8-10 पिस्ता, केसर के 4-5 धागे, तीन बड़ा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें.
- घी गरम होने के बाद इसमे गाजर डाल दें और 5-7 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें.
- अब दूसरी तरफ एक कड़ाही में मीडियम आंच पर दूध गरम करें.
- दूध के गरम होने के बाद इसमें चीनी डालकर 4 से 5 मिनट तक उबालें.
- इसके बाद इसमें गाजर डालें और अच्छे से मिलाते हुए 8-10 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें सूजी, इलायची और केसर डालकर 15 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
- जब यह अच्छे से पक जाए तो आंच बंद कर दें.
- इसके बाद दूसरी कड़ाही में बची हुई घी मीडियम आंच पर गरम करें.
- इसमें बादाम डालकर 5-10 सेकेंड्स तक भूनकर आंच बंद कर दें.
- इसके बाद इसमें पिस्ता डालकर एक बार चलाएं और फिरनी में डाल दें.
- तैयार है गाजर सूजी की फिरनी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
1 (1 ratings)
1 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बादाम फिरनी तो ठीक है, क्या कभी लिया है गाजर-सूजी फिरनी का स्वाद एक लोकप्रिय कुछ मीठा हो जाए रेसिपी है, जिसे चार गाजर (कद्दूकस किए हुए), तीन चौथाई कप सूजी, एक लीटर दूध, आधा कप चीनी, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, बादाम की 10-15 गिरी, टुकड़ों में कटी हुई, कटे हुए 8-10 पिस्ता, केसर के 4-5 धागे, तीन बड़ा चम्मच घी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes