Full Version →

झटपट चावल की खीर बनाने का आसान तरीका

कुछ मीठा हो जाए वेज

खीर का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है. कई खास मौकों पर हमारे यहां खीर बनाई जाती है. हालांकि खीर बनने ज्यादा वक्त लगता है, लेकिन आप इस ट्रिक से झटपट और कम समय में खीर बना सकते हैं.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
9 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चावल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक मोटे तले वाले बर्तन में दूध डालकर गर्म करें.
  2. 2
    जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो इलायची डालकर उबालें .
  3. 3
    अब दूसरी तरफ मीडियम आंच पर एक पैन में घी डालकर गर्म करें.
  4. 4
    घी के गर्म होते ही काजू और बादाम को 2 मिनट के लिए भून लें.
  5. 5
    जब काजू और बादाम भुन जाए, तो एक प्लेट में निकाल कर अलग रखें.
  6. 6
    चावल को पानी से धो कर मिक्सी में 4 से 5 सेकेंड के लिए दरदरा पीस लें.
  7. 7
    दोबारा पैन में घी डालकर गर्म करें.
  8. 8
    घी के गर्म होते ही चावल डालकर 2 से 4 मिनट तक भून कर आंच बंद कर दें.
  9. 9
    अब भुनें हुए चावल, पिस्ता , काजू और बादाम दूध में डालकर मिलाएं.
  10. 10
    खीर को धीमी आंच पर चलाते हुए तब तक पकाएं जबतक की दूध हल्का गुलाबी होकर गाढ़ा न हो जाए.
  11. 11
    जब खीर गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  12. 12
    तैयार है चावल की खीर. इसे ठंडा या गर्मागर्म सर्व करें.
#how to make chawal ki kheer in hindi #bache hue chawal ki kheer #cooker me kheer banane ki vidhi #chawal ki kheer banane ka video #kheer banane ka tarika in hindi #punjabi kheer recipe #rice kheer recipe without condensed milk #punjabi kheer recipe in hind
View Full Version