चावल के व्यंजन तो आपने बहुत खाए होंगे लेकिन क्या कभी आपने चावल के लड्डू ट्राई किए हैं. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी आपके मुंह का जायका बदल देगी.
Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
67 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
500 ग्राम चावल आटा
100 ग्राम घी
100 ग्राम रवा
400 ग्राम शकर
50 ग्राम दूध
50 ग्राम मेवे की कतरन, आधा चम्मच इलायची पाउडर, पाव चम्मच केवड़ा एसेंस
🍳 विधि
1
एक कड़ाही में घी डालकर चावल का आटा सेंके. जब तक वो हल्का गुलाबी ना हो जाए तब तक उसे सेंके. रवा भी इसी प्रकार सेंक लें. दोनों को थाली में डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
2
अब इसमें मेवा, पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
3
फिर 2 तार की चाशनी तैयार कर लें. फिर उसमें तुरंत केवड़ा एसेंस और चावल-रवे का मिश्रण डालें.
4
हाथ में दूध लगाकर मिश्रण से लड्डू बना लें.
5
तैयार है आपके स्वादिष्ट चावल के लड्डू.
#chawal laddu#chawal laddu recipe in hindi#dessert#how to make chawal ke laddu recipe in hindi#paneer petha laddu#sattu ke laddu#browny laddoo#indian kitchen#indian recipes