चावल के लड्डू
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

चावल के लड्डू

चावल के व्यंजन तो आपने बहुत खाए होंगे लेकिन क्या कभी आपने चावल के लड्डू ट्राई किए हैं. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी आपके मुंह का जायका बदल देगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम चावल आटा
  • 100 ग्राम घी
  • 100 ग्राम रवा
  • 400 ग्राम शकर
  • 50 ग्राम दूध
  • 50 ग्राम मेवे की कतरन, आधा चम्मच इलायची पाउडर, पाव चम्मच केवड़ा एसेंस

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक कड़ाही में घी डालकर चावल का आटा सेंके. जब तक वो हल्का गुलाबी ना हो जाए तब तक उसे सेंके. रवा भी इसी प्रकार सेंक लें. दोनों को थाली में डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब इसमें मेवा, पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- फिर 2 तार की चाशनी तैयार कर लें. फिर उसमें तुरंत केवड़ा एसेंस और चावल-रवे का मिश्रण डालें.
- हाथ में दूध लगाकर मिश्रण से लड्‍डू बना लें.
- तैयार है आपके स्वादिष्ट चावल के लड्डू.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.6 (67 ratings)
3.6 avg from 67 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चावल के लड्डू एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम चावल आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes