Full Version →

20 मिनट में बनाएं चॉकलेट फज

कुछ मीठा हो जाए वेज

चॉकलेट तो सभी की पसंदीदा होती है. तो इसी का एक टेस्ट बनाते हैं जो महज 20 मिनट में तैयार हो जाएगा. इस डिश का नाम है चॉकलेट फज...

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
521 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर पैन में मक्‍खन गरम करें और इसमें चीनी डालकर पकाएं.
  2. 2
    जब चीनी पिघलने लगे तो इसमें दूध डालें और चम्‍मच की मदद से मिलाएं.
  3. 3
    अब इस में कोको पाउडर डालें और धीमी आंच पर करीब 20 मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    जब मिश्रण नरम और गाढ़ा हो जाए तो इसमें आधा चम्‍मच वेनिला एसेंस डालें.
  5. 5
    मिश्रण को चम्‍मच की मदद से चलाते रहें.
  6. 6
    अब ड्राई फ्रूट्स डालें और लकड़ी की चम्मच से नरम होने तक चलाते रहें.
  7. 7
    इसे गहरे तले की प्लेट में निकाल कर फ्रिज में 1 से 2 घंटे या अपने हिसाब से रखें.
  8. 8
    लीजिए तैयार है चॉकलेट फज. बर्फी के आकार में काट कर सर्व करें.
#chocolate #chocolate fudge #dry fruits chocolate barfi #indian kitchen #indian recipes #how to make chocolate fudge recipe in hindi #homemade recipes
View Full Version