दौलत की चाट
दिल्ली में दौलत की चाट काफी फेमस है. हालांकि इसे घर पर बनाने में काफी समय लगता है. हम बता रहे हैं इसकी रेसिपी
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
- 2 लीटर फुल क्रीम दूध, ढाई कप क्रीम
- 1 बड़ा चम्मच टार्टर क्रीम
- 1 कप चीनी का पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- 2 बड़ा चम्मच पिस्ता कटे हुए
- 1 बड़ा चम्मच खोया, सिल्वर वर्क
🍳 विधि
-
1
एक बाउल या बर्तन में दूध, क्रीम और टार्टर क्रीम डालकर रातभर फ्रिज में रख दें.
-
2
अगले दिन इसमें 4 बड़ा चीनी पाउडर, गुलाब जल मिलाएं अच्छी तरह फेंट लें. इसके लिए आप मथनी या फिर ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
3
इसमें निकलने वाली झाग को छलनी से निकालकर इसे एक गहरी प्लेट में रखते जाएं.
-
4
इस प्रक्रिया में करीब 2-3 घंटे लगेंगे. (हमें दूध से पूरी तरह झाग निकालनी है क्योंकि इसी झाग से चाट बनती है.)
-
5
जब झाग से थाली पूरी तरह से भर जाए तो इसमें कुछ चीनी पाउडर बीच में और कुछ मात्रा में ऊपर छिड़कें.
-
6
थाली से बचा दूध निकालते जाएं इसे फिर फेंटें जब तक यह पूरी तरह से झाग न बन जाए.
-
7
चाट को अलग-अलग कटोरी में डालें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता, खोया और सिल्वर वर्क से गार्निश कर सर्व करें.
#daulat ki chaat
#delhi daulat chaat
#dilli chaat
#the taste of delhi
#indian kitchen
#indian recipes
#how to make daulat ki chaat recipe in hindi