दौलत की चाट

दौलत की चाट

दिल्ली में दौलत की चाट काफी फेमस है. हालांकि इसे घर पर बनाने में काफी समय लगता है. हम बता रहे हैं इसकी रेसिपी

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 2 लीटर फुल क्रीम दूध, ढाई कप क्रीम
  • 1 बड़ा चम्मच टार्टर क्रीम
  • 1 कप चीनी का पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल
  • 2 बड़ा चम्मच पिस्ता कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच खोया, सिल्वर वर्क

🍳 विधि

Time 1.5 से 2 घंटे
Servings 8 - 10
- एक बाउल या बर्तन में दूध, क्रीम और टार्टर क्रीम डालकर रातभर फ्रिज में रख दें.
- अगले दिन इसमें 4 बड़ा चीनी पाउडर, गुलाब जल मिलाएं अच्छी तरह फेंट लें. इसके लिए आप मथनी या फिर ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसमें निकलने वाली झाग को छलनी से निकालकर इसे एक गहरी प्लेट में रखते जाएं.
- इस प्रक्रिया में करीब 2-3 घंटे लगेंगे. (हमें दूध से पूरी तरह झाग निकालनी है क्योंकि इसी झाग से चाट बनती है.)
- जब झाग से थाली पूरी तरह से भर जाए तो इसमें कुछ चीनी पाउडर बीच में और कुछ मात्रा में ऊपर छिड़कें.
- थाली से बचा दूध निकालते जाएं इसे फिर फेंटें जब तक यह पूरी तरह से झाग न बन जाए.
- चाट को अलग-अलग कटोरी में डालें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता, खोया और सिल्वर वर्क से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (65 ratings)
3.4 avg from 65 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दौलत की चाट एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 लीटर फुल क्रीम दूध, ढाई कप क्रीम और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes