Full Version →

ड्राई फ्रूट्स गुझिया

कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी

होली की पारंपरिक गुझिया का स्‍वाद सभी को पसंद भी आता है और सभी ने इसे चखा भी होगा. इस बार बनाएं इसे और भी जायकेदार ट्राई करें ड्राई फ्रूट्स गुझिया की रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
85 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउॅल में मैदा, नमक और घी डालकर अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें.
  2. 2
    अब तैयार आटे को पानी डालकर नर्म गूंथ लें और गीले कपड़े से ढककर अलग रख दें.
  3. 3
    भरावन की सभी सामग्रियों को एक साथ बॉउल में में मिक्‍स कर लें.
  4. 4
    फिर तैयार आटे छोटी-छोटी लोई बना लें.
  5. 5
    एक छोटी सी कटोरी में पानी और मैदा के पेस्‍ट बना कर रख लें.
  6. 6
    अब लोइयों की पूरी बेल लें और गुझिया के सांचे में इसे रखें और तैयार भरावन को एक चम्‍मच इसमें भरें.
  7. 7
    गुझिया के किनारों पर मैदा पेस्‍ट लगा कर सांचे को कस कर बंद करें ताकि गुझिया के किनारे अच्‍छी तरह से बंद हो जाएं.
  8. 8
    अब सारी लोइयों से ऐसे ही गुझिया तैयार कर लें.
  9. 9
    तैयार गुझियों को सॉफ्ट कॉटन के कपड़े से ढकते जाएं.
  10. 10
    अब कड़ाही में तेल गर्म करें और जब तेल अच्‍छी तरह गर्म हो जाए मीडियम आंच पर गुझियों को तल लें.
  11. 11
    बड़े पर इन गुझियों को निकालकर रखते जाएं ताकि एक्‍सट्रा तेल पेपर सोख ले.
  12. 12
    सूखे मेवे की गुझिया तैयार हैं.
#Dry Fruits Gujhiya #Dry Fruits Gujhiya recipe in Hindi #Homemade Dry Fruits Gujhiya #How to make Dry Fruits Gujhiya at home #Mawa Gujhiya #Rava Gujhiya recipe in Hindi
View Full Version