Full Version →

फलूदा रबड़ी

कुछ मीठा हो जाए वेज

आपने रबड़ी और रसमलाई तो खूब खाई है. अगर पुरानी दिल्ली की फलूदा रबड़ी का स्वाद घर पर ही मिल जाए तो क्या बात हो. हम बता रहे हैं फलूदा रबड़ी बनाने का आसान तरीका. जिसे आजमाकर अगर आप घर आए मेहमानों और फैमिली मेंबर्स को खिलाएंगे तो वे कह उठेंगे वाह जी वाह...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
52 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में दूध में चीनी, केसर सीरप, इलायची और चीनी डालकर उबलने के लिए रखें.
  2. 2
    जब तक दूध उबल रहा है तक तक फलूदा बनाने की तैयारी कर लें.
  3. 3
    एक बर्तन में कॉर्न फ्लोर और 5 छोटा चम्मच पानी मिलाकर घोल बना लें.
  4. 4
    अब एक बर्तन में यह घोल डालकर मध्यम आंच पर पकने के लिए रखें.
  5. 5
    जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  6. 6
    एक खुले बर्तन में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डालें.
  7. 7
    कॉर्नफ्लोर के तैयार गाढ़े मिश्रण को नमकीन बनाने वाली मशीन में डालकर ठंडे पानी में फलूदा तोड़ लें.
  8. 8
    फलूदा को ठंडे पानी में ही 6-7 मिनट तक रहने दें.
  9. 9
    दूध जब आधा रह जाए तो आंच बंद कर इसे ठंडा होने दें. रबड़ी तैयार है.
  10. 10
    इसी तरह फलूदा को पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.
  11. 11
    एक गिलास में 2 बड़ा चम्मच रबड़ी, एक चम्मच फलूदा सेव, कुछ बूंद गुलाब जल, केवड़ा जल डालें.
  12. 12
    इसके ऊपर फिर से रबड़ी और फलूदा डालें.
  13. 13
    इसके बाद फलूदा रबड़ी के ऊपर मेवे डालकर सर्व करें.
#falooda rabri recipe in hindi #rabri #rasmalai #falooda icecream #indian recipes #indian kitchen #how to make falooda rabri recipe in hindi #old delhi sweet recipe #old delhi street food #rabri
View Full Version