फलूदा रबड़ी

फलूदा रबड़ी

आपने रबड़ी और रसमलाई तो खूब खाई है. अगर पुरानी दिल्ली की फलूदा रबड़ी का स्वाद घर पर ही मिल जाए तो क्या बात हो. हम बता रहे हैं फलूदा रबड़ी बनाने का आसान तरीका. जिसे आजमाकर अगर आप घर आए मेहमानों और फैमि

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 लीटर दूध
  • 5 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 8-10 बर्फ के टुकड़े
  • 2 कप ठंडा पानी
  • 2 बड़ा चम्मच मेवा (बादाम, काजू, पिस्ता बारीक कटे हुए)
  • 5 छोटा चम्मच गुलाब जल
  • 5 छोटा चम्मच केसर सिरप
  • 5 छोटा चम्मच चीनी
  • 5 छोटा चम्मच केवड़ा जल, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध में चीनी, केसर सीरप, इलायची और चीनी डालकर उबलने के लिए रखें.
- जब तक दूध उबल रहा है तक तक फलूदा बनाने की तैयारी कर लें.
- एक बर्तन में कॉर्न फ्लोर और 5 छोटा चम्मच पानी मिलाकर घोल बना लें.
- अब एक बर्तन में यह घोल डालकर मध्यम आंच पर पकने के लिए रखें.
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
- एक खुले बर्तन में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डालें.
- कॉर्नफ्लोर के तैयार गाढ़े मिश्रण को नमकीन बनाने वाली मशीन में डालकर ठंडे पानी में फलूदा तोड़ लें.
- फलूदा को ठंडे पानी में ही 6-7 मिनट तक रहने दें.
- दूध जब आधा रह जाए तो आंच बंद कर इसे ठंडा होने दें. रबड़ी तैयार है.
- इसी तरह फलूदा को पानी से निकालकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.
- एक गिलास में 2 बड़ा चम्मच रबड़ी, एक चम्मच फलूदा सेव, कुछ बूंद गुलाब जल, केवड़ा जल डालें.
- इसके ऊपर फिर से रबड़ी और फलूदा डालें.
- इसके बाद फलूदा रबड़ी के ऊपर मेवे डालकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (52 ratings)
4.1 avg from 52 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

फलूदा रबड़ी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes