Full Version →

गेहूं की खीर

कुछ मीठा हो जाए वेज,ब्रेकफास्‍ट

चावल की खीर तो आपने खूब खाई होगी लेकिन आज चखिए उत्तर भारत एक अलग स्वाद गेहूं की खीर का. स्वाद में टेस्टी और सेहत के लिए बहुत ही हेल्दी होती है ये खीर. जानें, इसकी आसान सी रेसिपी...

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
92 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले गेहूं को धो कर रातभर भीगने के लिये रख दें और दूसरे दिन गेहूं को मिक्‍सी में डाल कर पीस लें.
  2. 2
    ध्यान रहे कि इसका पेस्‍ट एकदम स्‍मूथ नहीं होना चाहिए.
  3. 3
    अब एक गहरा पैन लें और उसमें घी गरम करें, फिर उसमें गेंहू का पेस्‍ट डाल कर 10 मिनट तक पकाएं.
  4. 4
    उसके बाद उसमें गुड़, दूध और कसा हुआ नारियल डाल कर चलाएं.
  5. 5
    अगर आपको लगे कि मिश्रण बहुत ज्‍यादा गाढ़ा हो रहा है, तो उसमें दूध मिक्‍स कर सकते हैं.
  6. 6
    अब खीर में चुटकीभर इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर मिक्‍स करें और इसे तब तक पकाएं जब तक कि खीर पूरी तरह से पक ना जाए.
  7. 7
    खीर तैयार है. इसे ठंडा या फिर गर्म ही किशमिश से गार्निश करके सर्व करें. 
#gehun ki kheer #gehun ki kheer recipe in Hindi #How to make gehun ki kheer recipe at homemade #state recipes #variety of kheer recipes
View Full Version