हरी मटर, सब्जी, कचौड़ी और पुलाव का स्वाद दोगुना कर देती है लेकिन क्या आपने इसका स्वादिष्ट हलवा चखा है. आज ही हलवे की इस रेसिपी को ट्राई करें. इसे फलाहारी में भी खाया जा सकता है...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
62 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
500 ग्राम हरी मटर
250 ग्राम खोया
100 ग्राम दूध
250 ग्राम चीनी
4 हरी इलायची
2 धागे केसर
2 बड़े चम्मच घी
🍳 विधि
1
हरे मटर को छीलकर दानें निकाल लें और उन्हें धोकर मिक्सी डालकर पीस लें.
2
अब पैन में घी डालकर गरम करें और उसमें पिसे हुए हरे मटर डालकर भून लें.
3
थोड़ी देर बाद जब मटर भून जाए तो उसमें दूध, इलायची के दाने, केसर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. (आप चाहे तो स्वादानुसार चीनी की मात्रा को घटा और बढ़ा सकते हैं)
4
जब हरा मटर और दूध पककर गाढ़ा होने लगे तो उसमें खोया और थोड़े सूखे मेवे मिलाकर थोड़ी देर तक और पका लें.
5
हरे चने का हवला तैयार है. कटे हुए मेवों से सजाकर सर्व करें.
#green peas halwa recipe#green peas halwa recipe in Hindi#How to make green peas halwa recipe at home#healthy green peas halwa recipe#aloo halwa recipe in Hindi#Homemade badam halwa recipe