हरे मटर का हलवा
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

हरे मटर का हलवा

हरी मटर, सब्‍जी, कचौड़ी और पुलाव का स्‍वाद दोगुना कर देती है लेकिन क्‍या आपने इसका स्‍वादिष्‍ट हलवा चखा है. आज ही हलवे की इस रेसिपी को ट्राई करें. इसे फलाहारी में भी खाया जा सकता है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 500 ग्राम हरी मटर
  • 250 ग्राम खोया
  • 100 ग्राम दूध
  • 250 ग्राम चीनी
  • 4 हरी इलायची
  • 2 धागे केसर
  • 2 बड़े चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- हरे मटर को छीलकर दानें निकाल लें और उन्हें धोकर मिक्सी डालकर पीस लें.
- अब पैन में घी डालकर गरम करें और उसमें पिसे हुए हरे मटर डालकर भून लें.
- थोड़ी देर बाद जब मटर भून जाए तो उसमें दूध, इलायची के दाने, केसर और चीनी डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं. (आप चाहे तो स्वादानुसार चीनी की मात्रा को घटा और बढ़ा सकते हैं)
- जब हरा मटर और दूध पककर गाढ़ा होने लगे तो उसमें खोया और थोड़े सूखे मेवे मिलाकर थोड़ी देर तक और पका लें.
- हरे चने का हवला तैयार है. कटे हुए मेवों से सजाकर सर्व करें.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (62 ratings)
4.2 avg from 62 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हरे मटर का हलवा एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 500 ग्राम हरी मटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes