अमरूद की खीर
आपको अमरूद पसंद है तो दीजिए इन्हें कुछ अलग अंदाज और बनाएं अमरूद की लजीज खीर.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 बड़े पके अमरूद
- 1 कप दूध
- 1 कप चीनी, इलायची पाउडर
🍳 विधि
-
1
कूकर में एक कप पानी डालकर इसमें अमरूद डालें और कूकर का ढक्कन लगा दें
-
2
अब कूकर को गैस पर मध्यम आंच पर रखें और एक सिटी आने तक अमरूद को पकाएं.
-
3
फिर कूकर का प्रेशर खत्म होने पर इसका ढक्कन खोलें और अमरूद को ठंडा करके इसके दाने निकालकर मैश कर लें.
-
4
इसके बाद अमरूद को छलनी से छान लें.
-
5
अब बर्तन में अमरूद का पल्प डालकर इसे गैस पर मध्यम आंच पर रखें. फिर अमरूद में दूध और चीनी डालकर मिक्स करके पकाएं.
-
6
जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिला लें और गैस बंद कर दें.
-
7
तैयार है स्वादिष्ट अमरूद की खीर. इसे सर्विंग बॉउल में डालकर सूखे मेवे से गार्निश करके परोसें.
#Amrood ki Kheer
#Guava Pudding
#how to make guava kheer
#dryfruits-guava kheer
#dessert
#Indian recipes
#recipes in hindi