आपने अब तक नारियल से बनी कई तरह की बर्फी का स्वाद लिया होगा, लेकिन आज बनाकर खाएं गुलाब नारियल की बर्फी जिसे बनाना कोई मुश्किल का काम नहीं है.
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप मावा
2 कप नारियल पाउडर
3/4 कप चीनी बूरा
2-4 बूंद गुलाब एसंस
1 टीस्पून इलायची पाउडर
1/4 टीस्पून रेड फूड कलर
2 टेबलस्पून पिस्ता कटे हुए
2 टेबलस्पून नारियल पाउडर
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में नारियल पाउडर, गुलाब एसंस, इलायची पाउडर और चीनी बूरा डालकर मिक्स कर 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
2
तय समय के बाद मीडियम आंच पर पैन रख दें.
3
इसमें मावा, नारियल पाउडर वाला मिश्रण और चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
4
जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे तब गैस बंद कर इसे प्लेट पर निकाल लें.
5
मिश्रण को दो भागों में बांट लें.
6
एक भाग में रेड फूड कलर मिलाएं.
7
अब ट्रे पर घी लगाकर चिकना कर लें.
8
पहले सादा मिश्रण डालें फिर ऊपर से कलर वाला मिश्रण डालकर सेट करें.
9
इसपर नारियल पाउडर छिड़क कर कटे हुए पिस्ता डाल दें.
10
ट्रे को फ्रिज में 1 घंटे तक सेट होने के लिए रख दें.
11
तय समय के बाद फ्रिज से ट्रे निकाल लें.
12
तैयार है गुलाब नारियल बर्फी. मनचाहे पीस में काटकर सर्व करें.
#gulab nariyal barfi#easy gulab nariyal barfi#tasty gulab nariyal barfi#home made gulab nariyal barfi#gulab nariyal barfi bnae vidhi#gulab nariyal barfi in hindi#how to make gulab nariyal barfi in hindi#how to make gulab nariyal barfi