Full Version →

ऐसे बनाएं घर पर गुड़ की चाशनी वाले सॉफ्ट रसगुल्ले

कुछ मीठा हो जाए वेज

बंगाल की सबसे फेमस मिठाइयों में से एक रसगुल्ला बहुत खास होता है. लेकिन बंगाल में चीनी की चाशनी से ज्यादा गुड़ की चाशनी वाला रसगुल्ला बनाया जाता है. इसे खजूर और साधारण गुड़ से बनाया जाता है. हम आपको ऐसे ही रगुल्ले की रेसिपी बता रहे हैं.

Servings
2 - 4
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कड़ाही में दूध को उबालें, साथ ही इसमें आधा कप पानी भी मिला लें.
  2. 2
    दूध में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा डालते जाएं और चम्मच से चलाते जाएं.
  3. 3
    जब दूध पूरा फट जाए तो छेना को एक साफ कपड़े में छान लें.
  4. 4
    छेने को साफ पानी में धोलें जिससे कि इसमें से नींबू का खट्टापन निकल जाए.
  5. 5
    इस छेने को कपड़े में पोटली की तरह बांध दें. पोटली को 30 मिनट के लिए लटकाकर रखें.- इसके बाद छेना को थाली में निकाल लें और इसे मैश कर चिकना कर आटा जैसा बना लें.- फिर छेना में अरारोट मिक्स कर के उसे 4-5 मिनट और मैश करें और गूंदकर चिकना कर लें.
  6. 6
    अब रसगुल्ला बनाने के लिए छेना तैयार है.
  7. 7
    छेने से छोटे-छोटे बॉल बनाएं और एक प्लेट में रख दें.
  8. 8
    चाशनी के लिए एक भगोने में चीनी कद्दूकस किया हुआ गुड़ और पानी डालकर घुलने तक उबालें.
  9. 9
    अब रसगुल्लों को चाशनि में डाल दें और ढककर 15 मिनट तक तेज आंच पर रखें.
  10. 10
    आंच बंद करके रसगुल्लों को कुछ देर तक चाशनी में रहने दें. आप चाहें तो ठंडा होने के बाद फ्रिज में भी रख सकते हैं.- गुड़ की चाशनी वाले रसगुल्ले तैयार हैं.
#how to make rasgulle recipe in hindi #how to make gur ki chashni wale rasgulle recipe in hindi #bengali sweet recipe #bengali rasgulla recipe in hindi #jaggery rasgulla recipe in hindi #बंगाली रसगुल्ले
View Full Version