Full Version →

गणेश चतु्र्थी पर ऐसे बनाइए चाशनी वाले गुड़ मावा मोदक

कुछ मीठा हो जाए वेज

मोदक गणेश जी का प्रिय भोग-प्रसाद माना जाता है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश में गणेश जी को पूजने वाले लोग ज्यादातर उन्हें भोग के रूप में मोदक का प्रसाद चढ़ाते हैं. मोदक अलग-अलग स्वाद वाले होते हैं. यहां हम बता रहे हैं गुड़ मावा वाले मोदक बनाने की विधि के बारे में.

Servings
4
★ 1
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    एक बड़े बाउल में मैदे में मोयन डालकर अच्छे से मिला लें.
  2. 2
    फिर डालकर मुलायम आटा गूंद लें.
  3. 3
    मोदक का भरावन बनाने के लिए पैन में घी डालकर गर्म करें.
  4. 4
    फिर इसमें नारियल का बूरा डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
  5. 5
    इसके बाद इसमें गुड़ मिलाएं.
  6. 6
    जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें खोया डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए मध्यम आंच पर भूनें.
  7. 7
    फिर इसमें इलायची पाउडर और सूखे मेवे की कतरन डालकर आंच से उतारकर ठंडा कर लें.
  8. 8
    एक गहरे पैन में चाशनी बनाएं. इसके लिए पानी और चीनी डालकर तीन तार की चाशनी बनने तक उबालें. फिर इसमें खाने वाला रंग मिला लें.
  9. 9
    मोदक बनाने के लिए आटे को फिर से गूंद लें.
  10. 10
    आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन्हें बेल लें.
  11. 11
    अब सांचे में एक रोटी रखें बीच में एक चम्मच भरावन वाला मसाला डालकर दबाकर मोदक बना लें.
  12. 12
    इसी तरीके से बाकी लोइयों और भरावन से मोदक तैयार कर लें.
  13. 13
    कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  14. 14
    जब तेल गर्म हो जाए इसमें 4-5 मोदक डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
  15. 15
    सारे मोदक तलने के बाद चाशनी में डालकर 8-10 मिनट तक रखें फिर निकाल लें.
  16. 16
    लीजिए तैयार हैं मावा गुड़ वाले मोदक.
#how to make gur mawa modak ganesh chaturthi special 2018 special recipe in hindi #coconut modak recipe in hindi #gur mawa modak recipe in hindi #gur mawa fried modak recipe in hindi #modak banane ki vidhi hindi me #modak kaise banate hain #chashni wale mo
View Full Version