नारियल का लड्डू या सूजी का हलवा तो आपने कई बार बनाया और खिलाया होगा. अब बनाइए गुड़, नारियल और सूजी की मिठाई.
Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो केले (पके हुए), आधा कप गुड़, आधा कप नारियल का दूध, एक कप सूजी, दो बड़े चम्मच घी, आधा चम्मच बड़ी इलायची के दाने
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में सूजी में घी डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
2
अब केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और गुड़ को कद्दूकस कर लें. अब दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें.
3
केले और गुड़ के पेस्ट को भुनी हुई सूजी में मिलाकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
4
अब नारियल का दूध और इलायची के दाने डालकर चलाएं और आंच बंद कर दें.
5
धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में थोड़ा सा पानी डालकर रखें.
6
अब इस मिश्रण को एक चिकनाई लगे डिब्बे में डालकर एक कूकर के अंदर रखें और 10-15 मिनट तक स्टीम करें.
7
तय समय के बाद एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर इस मिश्रण को फैला दें.
8
तैयार है गुड़, नारियल और सूजी की मिठाई. ठंडाकर अपने मनपसंद आकार में काटकर सर्व करें.
#gur#jaggery#benefits of eating jaggery in hindi#coconut#sooji#rava#indian kitchen#indian recipe#how to make gur nariyal sooji ki mithai sweet dish recipe in hindi#coconut milk#how to roast sooji rava in hindi#elaichi ki sharbat