सर्दियों में बेस्ट है ये गुड़, नारियल और सूजी की मिठाई

सर्दियों में बेस्ट है ये गुड़, नारियल और सूजी की मिठाई

नारियल का लड्डू या सूजी का हलवा तो आपने कई बार बनाया और खिलाया होगा. अब बनाइए गुड़, नारियल और सूजी की मिठाई.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • दो केले (पके हुए), आधा कप गुड़, आधा कप नारियल का दूध, एक कप सूजी, दो बड़े चम्मच घी, आधा चम्मच बड़ी इलायची के दाने

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में सूजी में घी डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- अब केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और गुड़ को कद्‍दूकस कर लें. अब दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें.
- केले और गुड़ के पेस्ट को भुनी हुई सूजी में मिलाकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब नारियल का दूध और इलायची के दाने डालकर चलाएं और आंच बंद कर दें.
- धीमी आंच में एक प्रेशर कूकर में थोड़ा सा पानी डालकर रखें.
- अब इस मिश्रण को एक चिकनाई लगे डिब्बे में डालकर एक कूकर के अंदर रखें और 10-15 मिनट तक स्टीम करें.
- तय समय के बाद एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर इस मिश्रण को फैला दें.
- तैयार है गुड़, नारियल और सूजी की मिठाई. ठंडाकर अपने मनपसंद आकार में काटकर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.8 (5 ratings)
3.8 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सर्दियों में बेस्ट है ये गुड़, नारियल और सूजी की मिठाई एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे दो केले (पके हुए), आधा कप गुड़, आधा कप नारियल का दूध, एक कप सूजी, दो बड़े चम्मच घी, आधा चम्मच बड़ी इलायची के दाने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes