Full Version →

स्वीट शॉप वाला नहीं, घर में बनाकर खाइए मिल्क केक

कुछ मीठा हो जाए वेज

कई लोगों को लगता होगा कि स्वीट शॉप में मिलने वाला मिल्क केक बनाने में बहुत मुश्किल होती होगी तो ऐसा बिलकुल नहीं है. इस विधि से आप भी सीख लीजिए मिल्क बनाना.

Servings
4 - 6
★ 4.3
Rating
41 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़े पैन में दूध डालकर गरम होने के लिए रखें.
  2. 2
    जब इसमें उबाल आ जाए तो फिटकरी डाल दें. फिटकरी डालने से दूध फटकर दानेदार हो जाएगा.
  3. 3
    फिर दूध को चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.
  4. 4
    जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डाल दें.
  5. 5
    इसे अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं.
  6. 6
    10 मिनट पकाने के बाद इसमें घी मिला लें.
  7. 7
    इस मिश्रण को तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए और इसका कलर बदल न जाए.
  8. 8
    जब मिश्रण का रंग बदल जाए तो इसे गहरे तली वाली प्लेट या थाली में निकालकर 30 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें.
  9. 9
    तय समय बाद इसे मनचाहे आकार में मिल्क केक काट लें.
#how to make milk cake sweet dish recipe in hindi #how to make milk cake recipe in hindi #how to make sweet dish at home #how to make doodh pag recipe in hindi #how to make mysore paak recipe in hindi #how to make peda recipe in hindi #how to make besan bu
View Full Version