5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरी जलेबी
अक्सर जलेबी बनाने में समय बहुत लग जाता है, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप 5 मिनट में कुरकुरी जलेबी तैयार कर सकते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
- 1 कप मैदा
- 1 1/2 कप चीनी
- 1 1/2 कप पानी
- 1/4 टीस्पून से कम बेकिंग सोडा, एक चुटकी ऑरेंज फूड कलर, एक कोन, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में चीनी डाल दें.
-
2
इसमें पानी डालकर चाशनी बनने के लिए रख दें. इसमें तार की कोई जरूरत नहीं है.
-
3
एक बर्तन में मैदा डालें फिर पानी डालकर बैटर तैयार करें.
-
4
बैटर में फूड कलर डालकर 3-4 मिनट तक फेंटते रहें.
-
5
अब दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
-
6
बैटर में बेकिंग सोडा डालकर एक बार और फेंट लें.
-
7
तैयार बैटर कोन में भरकर तेल में जलेबी की शेप में डालते जाएं.
-
8
दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकने के बाद जलेबियां चाशनी में डाल दें.
-
9
इसी तरह से सारी जलेबियां तैयार कर लें.
-
10
जलेबियों को प्लेट पर निकाल लें.
-
11
तैयार है कुरकुरी जलेबी. गरमागरम सर्व करें.
#jalebi
#easy jalebi
#tasty jalebi
#home made jalebi
#instant jalebi
#jalebi in hindi
#how to make jalebi in hindi
#how to make jalebi