5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरी जलेबी

5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरी जलेबी

अक्सर जलेबी बनाने में समय बहुत लग जाता है, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप 5 मिनट में कुरकुरी जलेबी तैयार कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप मैदा
  • 1 1/2 कप चीनी
  • 1 1/2 कप पानी
  • 1/4 टीस्पून से कम बेकिंग सोडा, एक चुटकी ऑरेंज फूड कलर, एक कोन, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 4 - 6
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में चीनी डाल दें.
- इसमें पानी डालकर चाशनी बनने के लिए रख दें. इसमें तार की कोई जरूरत नहीं है.
- एक बर्तन में मैदा डालें फिर पानी डालकर बैटर तैयार करें.
- बैटर में फूड कलर डालकर 3-4 मिनट तक फेंटते रहें.
- अब दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
- बैटर में बेकिंग सोडा डालकर एक बार और फेंट लें.
- तैयार बैटर कोन में भरकर तेल में जलेबी की शेप में डालते जाएं.
-  दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकने के बाद जलेबियां चाशनी में डाल दें.
- इसी तरह से सारी जलेबियां तैयार कर लें.
- जलेबियों को प्लेट पर निकाल लें.
- तैयार है कुरकुरी जलेबी. गरमागरम सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (10 ratings)
4 avg from 10 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरी जलेबी एक लोकप्रिय कुछ मीठा हो जाए रेसिपी है, जिसे 1 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes