कद्दू से बनी इस पौष्टिक और स्वादिष्ट खीर को आप मिनटों में बना सकते हैं. इसे घी, इलायची, बादाम, और केसर के साथ मिलाकर बनाया जाता है. यह खाने में बेहद स्वाद वाली होती है. यह व्रत के दौरान भी खाई जाती है.
Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
15 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप पका हुआ कद्दू, एक लीटर दूध, चीनी 100 ग्राम, खोया 150 ग्राम, एक बड़ा चम्मच घी, दो इलायची, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, केसर चुटकीभर, एक बड़ा चम्मच बादाम (बारीक कटा हुआ)
🍳 विधि
1
कद्दू की खीर बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को साफकर टुकड़ों में काटकर छील लें.
2
इसके बाद टुकड़ों को कद्दूकस कर लें. फिर कद्दूकस किये कद्दू को दबाकर पानी निकाल दें.
3
मीडियम आंच पर एक कड़ाही में घी गरम करें.
4
घी के गरम होते ही इलायची और कद्दू डालकर चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें.
5
कद्दू अच्छी तरह भुन जाने पर इसमें चीनी मिला दें और 4-5 मिनट तक भूनें.
6
इसके बाद कड़ाही में दूध डालकर चलाते हुए पकाएं.
7
दूध में उबाल आने पर आंच धीमी कर दें और खोया मिला दें.
8
दूध को तब तक पकाएं, जब तक खीर गाढ़ी न हो जाए.
9
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर, बादाम और केसर मिलाकर आंच बंद कर ढककर रख दें.
10
थोड़ी ठंडी होने पर इसे सर्व करें. वैसे कद्दू की खीर का मजा लेना है तो कुछ देर तक इसे ठंडा कर लें.
#how to make Kaddu ki Kheer Recipe in Hindi#kaddu ki kheer recipe#kaddu ki kheer with milkmaid#lauki ki kheer recipe urdu#kaddu ki kheer with milkmaid#kaddu ki kheer recipe#kaddu ki kheer recipe download#kaddu ki recipe in hindi#kaddu ki kheer in