Full Version →

काजू कतली नहीं ये है केसर काजू कतली, जानिए बनाने की विधि

कुछ मीठा हो जाए वेज

मिठाई में काजू कतली का कोई तोड़ नहीं है. यह महंगी मिठाइयों में से एक है. अगर आपको लगता है कि इसे घर में बनाना बहुत मुश्कित है तो ऐसा नहीं है. मैं आपको बता रही हूं काजू कतली की रेसिपी. और हां इसमें आपको केसर का फ्लेवर भी मिलेगा क्योंकि यह केसर वाली काजू कतली है.

Servings
4 - 6
★ 5
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक छोटी थाली में घी लगाकर चिकना करके अलग रखें.
  2. 2
    इसके बाद काजू को पीसकर पाउडर बना लें. इसे बारीक पीसने के लिए थोड़ा-थोड़ा करके पीसें. पाउडर में बड़े दाने नहीं होना चाहिए.
  3. 3
    अब कड़ाही में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच में रखें. पहले उबाल के बाद आंच को धीमा कर दीजिए और चाशनी के गाढ़ा होने तक पकाएं.- इसके बाद इसमें केसर डालकर तीन तार की चाशनी बना लें.
  4. 4
    अब चाशनी की कड़ाही को आंच से हटाकर इसमें काजू का पाउडर डालिए और अच्छी तरह मिलाते जाएं.
  5. 5
    मिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न बनें.
  6. 6
    कड़ाही को वापस धीमी आंच पर रखें और बराबर चलाते हुए काजू के मिश्रण को अच्छी तरह पकाइए.- जब काजू पक जाए तो तब आंच बंद कर दीजिए.
  7. 7
    अब मिश्रण को पहले से चिकनी करी ट्रे में चौथाई इंच मोटी परत में बराबर फैला लें.- अब इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें. इसमें तकरीबन 10-15 मिनट का समय लगता है.- इसके ऊपर चांदी का वर्क लगा दें.
  8. 8
    अब आप काजू केसर बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें.
#kaju katli #kaju katli recipe #kaju katli recipe in gujarati #how to make kaju kesar katli recipe with milk in hindi #kesar kaju katli recipe #kaju katli video
View Full Version