काजू कतली नहीं ये है केसर काजू कतली, जानिए बनाने की विधि

काजू कतली नहीं ये है केसर काजू कतली, जानिए बनाने की विधि

मिठाई में काजू कतली का कोई तोड़ नहीं है. यह महंगी मिठाइयों में से एक है. अगर आपको लगता है कि इसे घर में बनाना बहुत मुश्कित है तो ऐसा नहीं है. मैं आपको बता रही हूं काजू कतली की रेसिपी. और हां इसमें आपक

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • एक किलो काजू
  • 600 ग्राम पिसी हुई चीनी, एक बड़ा चम्मच केसर
  • 7 से 8 इलायची पिसी हुई, सजावट के चांदी का वर्कएक कप पानीएक कड़ाहीएक प्लेटथोड़ा-सा घी

🍳 विधि

Time 1 से 1.5 घंटे
Servings 4 - 6
- एक छोटी थाली में घी लगाकर चिकना करके अलग रखें.
- इसके बाद काजू को पीसकर पाउडर बना लें. इसे बारीक पीसने के लिए थोड़ा-थोड़ा करके पीसें. पाउडर में बड़े दाने नहीं होना चाहिए.
- अब कड़ाही में पानी और चीनी डालकर मीडियम आंच में रखें. पहले उबाल के बाद आंच को धीमा कर दीजिए और चाशनी के गाढ़ा होने तक पकाएं.
- इसके बाद इसमें केसर डालकर तीन तार की चाशनी बना लें.
- अब चाशनी की कड़ाही को आंच से हटाकर इसमें काजू का पाउडर डालिए और अच्छी तरह मिलाते जाएं.
- मिलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न बनें.
- कड़ाही को वापस धीमी आंच पर रखें और बराबर चलाते हुए काजू के मिश्रण को अच्छी तरह पकाइए.
- जब काजू पक जाए तो तब आंच बंद कर दीजिए.
- अब मिश्रण को पहले से चिकनी करी ट्रे में चौथाई इंच मोटी परत में बराबर फैला लें.
- अब इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें. इसमें तकरीबन 10-15 मिनट का समय लगता है.
- इसके ऊपर चांदी का वर्क लगा दें.
- अब आप काजू केसर बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

काजू कतली नहीं ये है केसर काजू कतली, जानिए बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक किलो काजू और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes