यूं तो काजू कतली किसकी फेवरेट नहीं होती, लेकिन इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हम बताने जा रहे हैं वो रेसिपी जिससे काजू कतली को झटपट तैयार कर सकते हैं.
Servings
4 - 6
★ 4.6
Rating
12 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
250 ग्राम काजू
1/2 कप मिल्क पाउडर
1/2 का चीनी
1 टेबलस्पून केवड़ा जल
4 टेबलस्पून दूध
1/2 टेबलस्पून घी, सजाने के लिए चांदी का वर्क
2 प्लास्टिक की सीट
🍳 विधि
1
काजू कतली बनाने के लिए फ्रेश काजू का इस्तेमाल करें. अगर यह सिली हुई हैं तो इन्हें हल्की आंच में रोस्ट कर लें.
2
इसके बाद काजू का बारीक पीस लें. पीसने के बाद छलनी से छान लें. बड़े दानों को फिर से पीस लें.
3
काजू के पाउडर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
4
चीनी को भी पीस लें.
5
काजू के पाडर में मिल्क पाउडर, पिसी चीनी, घी और केवड़ा जल मिला लें.
6
इसे अच्छी तरह से मिला लें.
7
अब इसमें एक बड़ा चम्मच दूध डालें और मिलाएं. ध्यान रखें एक साथ सारा दूध नहीं डालना है.
8
फिर एक चम्मच और दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें.
9
आप पाएंगे कि 2 चम्मच दूध डालने में काजू कतली का मिश्रण तैयार हो गया है.
10
इस पर थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें.
11
मिश्रण को दो हिस्सों में बांट लें.
12
इसके बाद एक प्लास्टिक पर थोड़ा-सा घी लगाकर चिकना कर लें और इस एक हिस्सा मिश्रण रखें. इस पर दूसरी प्लास्टिक रखकर हल्के हाथों से बेलकर चिपटा कर लें.
13
ऊपर वाली प्लास्टिक हटाकर बेली हुई काजू रोटी पर चांदी का वर्क लगा लें.
14
इसके बाद मनचाहे आकार में काजू कतली काट लें.
15
इसी तरीके से दूसरे हिस्से से भी काजू कतली बना लें.
16
तैयार काजू कतली को मजे से खाएं और अपनों को खिलाएं.
#how to make kaju without chashni and gas bina gas aur chashani ke banana sikhen kaju katli#how to make kaju katli recipe in hindi#kaju katli banane ki vidhi#ghar par kaju katli banane ki vidhi#काजू कतली बनाने की विधि