Full Version →

कराची हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज

देशी घी और सूखे मेवे से भरपूर कराची हलवा का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. इसे कुछ जगहों पर इसे कराची बॉम्बे हलवा भी बोला जाता है...

Servings
4 - 6
★ 4.3
Rating
156 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में कार्न फ्लोर और सवा कप पानी डालकर घोल लें. इसे अच्छी तरह घोलें ताकि इसमें दाने न पड़े.
  2. 2
    अब एक कड़ाही में चीनी और 3/4 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर चाशनी बनाने के लिए रखें.
  3. 3
    जब चाशनी बन जाए तो इसमें कॉर्न फ्लोर का घोल मिलाएं और कड़छी से चलाते हुए 10-12 मिनट पकाएं. इतने वक्त में हलवा गाढ़ा हो जाएगा.
  4. 4
    अब इसमें आधा घी डालें और अच्छी तरह मिलाकर पकाएं. फिर इसमें टाटरी डालें.
  5. 5
    एक-दो मिनट तक पकाने के बाद इसमें बचा घी चम्मच से डालें और चलाते हुए घी के मिक्स होने तक पकाएं.
  6. 6
    हलवे में काजू और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं. (इसे 5-7 मिनट या जब तक हलवा जमने वाली स्टेज में न आ जाए तब तक चलाते हुए पकाएं. )
  7. 7
    एक गहरी तली के प्लेट में हलवा निकालकर फैला लें.
  8. 8
    इसके ऊपर पिस्ता डालकर चम्मच से चिपका दीजिये.
  9. 9
    हलवा के जमने के बाद इसे बर्फी के आकार में काट लें.
  10. 10
    इसे चाहें तो तुरंत खाएं या फिर एयरटाइट कंटेनर में रख लें.
  11. 11
    नोट-
  12. 12
    अच्छी तरह पका हलवा दबाने में रबर जैसा लगता है.
  13. 13
    अगर हलवा कम पका है तो यह ज्यादा टेस्टी नहीं लगेगा.
  14. 14
    अगर आपको लगता है कि हलवा कम पका है तो इसे प्लेट से निकालकर दोबारा कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर 5-6 मिनट तक इसे पका सकते हैं.
  15. 15
    कराची हलवा को हमेशा कम आंच पर ही पकाएं. तेज आंच पर पकाने में यह सख्त हो जाता है.
#karachi halwa #karachi bombay halwa #karachi halwa recipe #halwa #the taste of bombay #indian recipes #indian kitchen #how to make karachi halwa recipe in hindi #besan ka halwa #kele ka halwa #rusk ka halwa #bread halwa
View Full Version