कराची हलवा

कराची हलवा

देशी घी और सूखे मेवे से भरपूर कराची हलवा का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. इसे कुछ जगहों पर इसे कराची बॉम्बे हलवा भी बोला जाता है...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 कप कॉर्न फ्लोर
  • 2 कप चीनी, आधा कप घी, आधा कप काजू, बारीक कटे हुए
  • 1 बड़ा चम्मच पिस्ता, बारीक कटा हुआ, एक चौथाई चम्मच टाटरी (टार्टरिक एसिड), आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • 2 कप पानी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले एक बर्तन में कार्न फ्लोर और सवा कप पानी डालकर घोल लें. इसे अच्छी तरह घोलें ताकि इसमें दाने न पड़े.
- अब एक कड़ाही में चीनी और 3/4 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर चाशनी बनाने के लिए रखें.
- जब चाशनी बन जाए तो इसमें कॉर्न फ्लोर का घोल मिलाएं और कड़छी से चलाते हुए 10-12 मिनट पकाएं. इतने वक्त में हलवा गाढ़ा हो जाएगा.
- अब इसमें आधा घी डालें और अच्छी तरह मिलाकर पकाएं. फिर इसमें टाटरी डालें.
- एक-दो मिनट तक पकाने के बाद इसमें बचा घी चम्मच से डालें और चलाते हुए घी के मिक्स होने तक पकाएं.
- हलवे में काजू और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं. (इसे 5-7 मिनट या जब तक हलवा जमने वाली स्टेज में न आ जाए तब तक चलाते हुए पकाएं. )
- एक गहरी तली के प्लेट में हलवा निकालकर फैला लें.
- इसके ऊपर पिस्ता डालकर चम्मच से चिपका दीजिये.
- हलवा के जमने के बाद इसे बर्फी के आकार में काट लें.
- इसे चाहें तो तुरंत खाएं या फिर एयरटाइट कंटेनर में रख लें.

नोट-
- अच्छी तरह पका हलवा दबाने में रबर जैसा लगता है.
- अगर हलवा कम पका है तो यह ज्यादा टेस्टी नहीं लगेगा.
- अगर आपको लगता है कि हलवा कम पका है तो इसे प्लेट से निकालकर दोबारा कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर 5-6 मिनट तक इसे पका सकते हैं.
- कराची हलवा को हमेशा कम आंच पर ही पकाएं. तेज आंच पर पकाने में यह सख्त हो जाता है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (156 ratings)
4.3 avg from 156 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

कराची हलवा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप कॉर्न फ्लोर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes