केसरिया खजूर खीर स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इस खीर का स्वाद लेने के बाद आप भी उंगलिया चाटते रह जाएंगे.
Servings
1 - 2
★ 3
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 लीटर दूध
1 कप खजूर
1 कप मखाना
1/2 कप चीनी
4 बादाम
4 काजू
2 टबलस्पून केसर वाला दूध
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर, घी
🍳 विधि
1
सबसे पहले खजूर के बीज निकाल लें.
2
अब ग्राइंडर जार में डालकर इनका पेस्ट बना लें.
3
अब गैस पर एक पैन में घी गरम करने के लिए रख दें.
4
घी के गरम होते ही इसमें खजूर का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक फ्राई कर लें.
5
अब मखाने, बादाम और काजू को भी दरदरा पीस लें.
6
फिर खजूर के पेस्ट में दूध और चीनी डालकर पकाएं.
7
इसमें मखाने, बादाम, काजू और केसर वाला दूध डालकर खीर के गाढ़ा होने तक पकाएं.
8
जब खीर गाढ़ी होने लगे, इसमें इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाएं.
9
तय समय बाद गैस बंद कर दें.
10
तैयार है केसरिया खजूर खीर. खाएं और खिलाएं.
#kesariya khajur kheer#easy kesariya khajur kheer tasty kesariya khajur kheer#home made kesariya khajur kheer#kesariya khajur kheer bnae vidhi#kesariya khajur kheer in hindi#how to make kesariya khajur kheer in hindi#how to make kesariya khajur kheer