मीठे में बनाएं केसरिया खजूर खीर

मीठे में बनाएं केसरिया खजूर खीर

केसरिया खजूर खीर स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इस खीर का स्वाद लेने के बाद आप भी उंगलिया चाटते रह जाएंगे.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 लीटर दूध
  • 1 कप खजूर
  • 1 कप मखाना
  • 1/2 कप चीनी
  • 4 बादाम
  • 4 काजू
  • 2 टबलस्पून केसर वाला दूध
  • 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर, घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 1 - 2
- सबसे पहले खजूर के बीज निकाल लें.
- अब ग्राइंडर जार में डालकर इनका पेस्ट बना लें.
- अब गैस पर एक पैन में घी गरम करने के लिए रख दें.
- घी के गरम होते ही इसमें खजूर का पेस्ट डालकर 5 मिनट तक फ्राई कर लें.
- अब मखाने, बादाम और काजू को भी दरदरा पीस लें.
- फिर खजूर के पेस्ट में दूध और चीनी डालकर पकाएं.
- इसमें मखाने, बादाम, काजू और केसर वाला दूध डालकर खीर के गाढ़ा होने तक पकाएं.
- जब खीर गाढ़ी होने लगे,  इसमें इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाएं.
- तय समय बाद गैस बंद कर दें.
- तैयार है केसरिया खजूर खीर. खाएं और खिलाएं.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3 (2 ratings)
3 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीठे में बनाएं केसरिया खजूर खीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes