Full Version →

केसरिया शाही खीर

कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी

मीठे में खीर को भूल जाने का तो सवाल ही नहीं. आज खाने के बाद सर्व करें खीर का शाही स्वाद केसरिया शाही खीर...

Servings
4 - 6
★ 4.1
Rating
139 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल धोकर 3 कप पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    अब एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच दूध में केसर के लच्छे डालकर भिगो दें.
  3. 3
    धीमी आंच में एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर गाढ़ा होने तक उबाल लें.
  4. 4
    जब दूध एक चौथाई रह जाए तो उसमें भीगे हुए चावल और चीनी डालकर 15 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    तैयार खीर में इलायची पाउडर और केसर दूध डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  6. 6
    खीर को 5 मिनट और पकाने के बाद आंच से उतार लें.
  7. 7
    अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें किशमिश और बाकी कटे मेवे डालकर हल्का फ्राई कर लें और इन्हें तैयार खीर में डाल दें.
  8. 8
    केसरिया शाही खीर तैयार है. खाने के बाद गरमागर्म या फिर ठंडा करके खाएं. 
#kesariya shahi kheer #kesariya shahi kheer recipe in Hindi #How to make kesariya shahi kheer at home #kheer recipes #Festive Food #indian kitchen #indian recipe
View Full Version