केसरिया शाही खीर
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,पार्टी

केसरिया शाही खीर

मीठे में खीर को भूल जाने का तो सवाल ही नहीं. आज खाने के बाद सर्व करें खीर का शाही स्वाद केसरिया शाही खीर...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 6 servings

  • 1 लीटर दूध
  • 1 बड़ा चम्मच चावल
  • 100 ग्राम चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 2 बड़े चम्मच बादाम, काजू, पिस्ता, बारीक कटे हुए
  • 12-15 केसर के लच्छे
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 4 - 6
- सबसे पहले चावल धोकर 3 कप पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
- अब एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच दूध में केसर के लच्छे डालकर भिगो दें.
- धीमी आंच में एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर गाढ़ा होने तक उबाल लें.
- जब दूध एक चौथाई रह जाए तो उसमें भीगे हुए चावल और चीनी डालकर 15 मिनट तक पकाएं.
- तैयार खीर में इलायची पाउडर और केसर दूध डालकर अच्छी तरह मिला दें.
- खीर को 5 मिनट और पकाने के बाद आंच से उतार लें.
- अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें किशमिश और बाकी कटे मेवे डालकर हल्का फ्राई कर लें और इन्हें तैयार खीर में डाल दें.
- केसरिया शाही खीर तैयार है. खाने के बाद गरमागर्म या फिर ठंडा करके खाएं.

 

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (139 ratings)
4.1 avg from 139 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

केसरिया शाही खीर एक लोकप्रिय वेज,पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes