ड्राई फ्रूट्स खीर
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

ड्राई फ्रूट्स खीर

आपने चावल की, साबूदाने की और मेवे की खीर चखी होगी पर क्या कभी सोचा है ड्राई फ्रूट्स खीर बनाने का. नहीं न. तो अब बनाइए क्योंकि इसे बनाना बहुत ही आसान है. साथ ही व्रत में यह बहुत पसंद भी आएगी आपको...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा कप किशमिश
  • 10-12 काजू
  • 8-10 खजूर
  • 1 कप सेवैंया, आधा कप मिल्क मेड
  • 3 छोटा चम्मच चीनी
  • 1 कप दूध
  • 4-5 इलायची
  • 2 छोटा चम्मच घी

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे पहले पानी में खजूर को रातभर के लिए भिगोकर रखें.
- अगली सुबह खजूर के बीज निकालकर मिक्‍सी में पीसकर पेस्‍ट बना लें.
- अब एक पैन में दूध और चीनी डालकर गर्म होने के लिए रखें.
- जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो इसमें सेवैंया मिलाकर लगातर चलाते रहें.
-10 मिनट के बाद इसमें खजूर का पेस्‍ट मिलाएं और मिक्‍स करें. इसके बाद इसमें मिल्‍कमेड और इलायची मिलाएं.
- अब एक दूसरे पैन में घी डालकर गर्म होने के लिए मध्यम आंच में रखें.
- जब घी गर्म हो जाए तो इसमें किशमिश, बादाम और काजू डालकर हल्का रोस्‍ट कर लें.
- इसके बाद रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स को सेवैया में डालकर मिक्स कर दें. आंच बंद करें.
- गर्मागर्म ड्राई फ्रूट्स खीर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (104 ratings)
4.4 avg from 104 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ड्राई फ्रूट्स खीर एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे आधा कप किशमिश और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes