बची रोटी की खीर
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,ब्रेकफास्‍ट

बची रोटी की खीर

अक्सर रोटियां बच जाती हैं और बासी रोटी खाना कोई पसंद भी नहीं करता. आप इससे एक नया जायका बना सकते हैं जिसका नाम है रोटी की खीर. यकीन मानिए यह सभी को पसंद आएगी. यह एक बढ़िया ब्रेकफास्ट डिश भी हो सकती है

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 रोटी, डेढ़ लीटर दूध
  • 4 बड़ा चम्मच चीनी
  • 2 बड़ा चम्मच मखाना
  • 2 बड़ा चम्मच मेवा (काजू, पिस्ता, बादाम)
  • 1 चम्मच चिरौंजी दाना, चुटकीभर केसर
  • 2 हरी इलायची

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- सबसे एक बर्तन में दूध और इलायची डालकर मध्यम आंच पर उबलने के लिए रखें.
- जब तक दूध उबल रहा है तब तक रोटी का चूरा तैयार कर लें.
- एक थाली में रोटी को हथेलियों से पीसकर चूरा कर लें. या फिर आप चाहें तो रोटी के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
- जब दूध एक तिहाई रह जाए तो इसमें केसर, चीनी, चिरौंजी दाना, मेवे डालकर 5 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए पकाएं.
- फिर इसमें रोटी का चूरा और मखाने डालकर 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें.
- तैयार रोटी की खीर ठंडाकर सूखे मेवे से गार्निश कर सर्व करें.
- इसे ठंडा खाएं और थोड़ा पतला ही रखें तभी रोटी की खीर का मजा है.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (85 ratings)
4 avg from 85 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बची रोटी की खीर एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे 4 रोटी, डेढ़ लीटर दूध और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes