पनीर-मखाने की सब्जी
अब तक आपने मखाने की खीर खाई होगी या फिर इनका स्वाद लड्डुओं में चखा होगा. पनीर-मखाने की यह रेसिपी आपके लिए एक नया जायका पेश करेगी.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- एक कप मखाने
- 100 ग्राम पनीर, एक प्याज कटा हुआ
- 2 टमाटर कटे हुए
- 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- पनीर के चौकोर टुकड़े काट लें.
- अब मिक्सर में प्याज और हरी मिर्च डालकर पीस लें, और पेस्ट को कटोरे में निकाल लें.
- इसके बाद मिक्सर में टमाटर पीसकर प्यूरी तैयार कर लें.
- अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरे का तड़का लगाएं.
- फिर पैन में प्याज का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- पेस्ट का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके पकाएं.
- ग्रेवी को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनकर पकाएं.
- अब ग्रेवी में आधा कप पानी और मखाने डालकर पैन को ढक दें. इसे 5 से 7 मिनट तक पकने दें.
- इसके बाद पैन से ढक्कन हटा दें. इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 2 से 3 मिनट तक सब्जी को पकाकर गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है पनीर-मखाने की सब्जी. इसे क्रीम व धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ परोसें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर-मखाने की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मखाने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर-मखाने की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मखाने तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर-मखाने की सब्जी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर-मखाने की सब्जी रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर-मखाने की सब्जी बनाने के लिए एक कप मखाने के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर-मखाने की सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर-मखाने की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर-मखाने की सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT