इस बार कृष्ण को चढ़ाएं खजूर के लड्डू का प्रसाद
मावा लड्डू , नारियल की बर्फी, धनिये की पंजीरी तो जन्माष्टमी पर कृष्ण को भोग सभी लगाते हैं पर आप इस बार खजूर के लड्डू चढ़ाकर माखनचोर को खुश करें.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कप खजूर
- 2 बड़ा चम्मच सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश बारिक कटे हुए)
- 3 चम्मच मावा/खोया, एक पाव दूध
- 1 कप चीनी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 2 चम्मच नारियल कद्दूकस
🍳 विधि
-
1
खजूर के बीज निकालकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
-
2
इसके बाद इन टुकड़ों को आधा कप दूध में भिगोकर मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें.
-
3
अब मध्यम आंच में एक पैन में घी गर्म करें और इसमें पिसा खजूर और चीनी डालकर बर्तन का किनारा छोड़ने तक भूनें.
-
4
फिर इसमें मावा और दूध डालकर पकाएं. इसे घी छोड़ने तक चलाते रहें. इसमें तकरीबन 5 मिनट लगेंगे.
-
5
अब इसमें इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाकर 1-2 मिनट तक पकाएं..
-
6
थोड़ा ठंडा होने के बाद इलके लड्डू बना लें.
-
7
आपके खजूर के लड्डू तैयार है.
#krishna bhog
#festival recipe
#janmashtmi dish
#fast recipe janmashtmi prasad
#indian recipe
#indian deserts
#how to make khajoor ke ladoo recipe in hindi