Full Version →

खोया-तिल बाटी

कुछ मीठा हो जाए वेज

सर्दियों के मौसम में गर्म तासीर की चीजें खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और उस पर मौका हो तिल गुड़ के त्‍योहार यानी मकर संक्रांत‍ि का तो इन चीजों का महत्‍व और बढ़ जाता है. जानें इसकी रेसिपी -

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
196 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कड़ाही में तिल डालकर मीडियम आंच पर इसे भून लें. तिल जब सुनहरे होने लगें तो गैस बंद कर दें.
  2. 2
    भूने हुए तिल को एक बाउल में निकालकर रख लें.
  3. 3
    आधा कप तिल निकालकर अलग रख लें और बाकी सारे तिल को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
  4. 4
    खोये को कड़ाही में डालकर धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक भून लें.
  5. 5
    काजू को लंबाई में 2 टुकड़े करते हुए काटकर अलग रख लें.
  6. 6
    बचे हुए काजू और बादाम को बारीक काट लें.
  7. 7
    अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर इसे पिघला लें.
  8. 8
    पिघले हुए गुड़ में पिसे हुए तिल, भुना हुआ खोया, बारीक कतरे हुए काजू-बादाम और इलाइची पाउडर डालकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें.
  9. 9
    अब इस मिश्रण की गोल बाटियां बना लें.
  10. 10
    इन बाटियों पर साबुत तिल बुरक कर तिल को अच्‍छी तरह चिपका दें.
  11. 11
    अब कटे हुए काजू के टुकड़ों को इन बाटियों पर रखकर हाथ से दबा दें.
  12. 12
    खोया-तिल बाटी को 3-4 घंटे के लिए थाली में रखकर सेट होने के लिए रख दें और फिर इसका स्वाद लें.
#Khoya-til #Festival Food #Sweet dish #makar sankranti recipes #Indian food #Indian festivals
View Full Version