अक्सर लोग लौकी का नाम सुनते ही मुंह फेर लेते हैं, लेकिन लौकी और खोया का जायकेदार हलवा खाने के बाद आप भी इसके फैन हो जाएंगे.
Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 किलो लौकी (कद्दूकस की हुई)
50 ग्राम मावा
150 ग्राम चीनी
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
2 टेबलस्पून घी2 टेबलस्पून ड्राई फ्रूट्स
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
2
इसमें लौकी डालकर हल्का भून लें.
3
लौकी के भुनने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल कर रख लें.
4
अब उसी कड़ाही में पानी और चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
5
चीनी के घुलने के बाद इसमें भुनी हुई लौकी डालकर चलाते हुए पकाएं.
6
जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब मावा डालकर मिलाएं.
7
फिर इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर 2-3 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
8
तैयार है लौकी और खोया का जायकेदार हलवा.
#lauki ka halwa#easy lauki ka halwa#tasty lauki ka halwa#home made lauki ka halwa#lauki ka halwa bnae vidhi#lauki ka halwa in hindi#how to make lauki ka halwa in hindi#how to make lauki ka halwa